अनिल नेगी,किन्नौर: आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही लाईसैंस धारी हथियारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में पाबंदी रहेगी तथा यह पाबंदी चुनाव के परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद हथियारों के नए लाईसैंस जारी करने पर भी पाबंदी रहेगी।
चुनाव की घोषणा के उपरांत सभी लाईसैंस धारकों को उनके हथियार निर्धारित चिन्हित स्थानों पर जमा करवाने होंगे। यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जाति किए। बैठक में चुनाव के दौरान अपनाए जाने वाले विभिन्न बिंदुओ पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे हिस्टरी शीटर्स, भगोड़े अपराधियों की सूची को अपडेट करें ओर सूची को जिला निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत करें। बैठक की कार्यवाही का संचालन तहसीलदार निर्वाचन जे.एस राणा ने किया।
