By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल
himachalpolitical

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/11 at 8:19 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद -: सांसद अनुराग ठाकुर ने जोलसप्पड़ स्थित डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद कॉलेज के संचालन में हो रही देरी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से बड़ी मेहनत के बाद हमीरपुर के लिए मेडिकल कॉलेज की मंजूरी दिलाई गई थी, लेकिन करीब 300 करोड़ रुपये की इस परियोजना को पूरा होने में लगभग 10 साल लगने की स्थिति बन गई है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की इमारतें लगभग दो वर्ष पहले ही तैयार हो चुकी हैं, इसके बावजूद अभी तक यहां न तो छात्रों की नियमित कक्षाएं शुरू हो पाई हैं और न ही ओपीडी सेवाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता यह जानना चाहती है कि परियोजना में बार-बार रुकावटें कौन पैदा करता रहा और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।सांसद ने बताया कि वर्ष 2017 में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया गया था, लेकिन शुरुआती दौर में भूमि उपलब्ध कराने में देरी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय जमीन संबंधी अड़चनें सामने आईं। अब प्रदेश में फिर कांग्रेस सरकार है, लेकिन कॉलेज का काम पूरी तरह पूरा नहीं हो पाया है और जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलने में लगातार देरी हो रही है।उन्होंने कहा कि यदि एक मेडिकल कॉलेज को तैयार होने और शुरू होने में एक दशक लग जाए तो यह चिंता का विषय है। सरकार और संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत है, ताकि जल्द से जल्द कॉलेज को जनता को समर्पित किया जा सके और क्षेत्र के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

TAGGED: Hamirpur MP anurag thakur
Chandrika June 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम
Next Article नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो अभियानों में 290 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?