By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन
himachalNews

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2026/06/15 at 10:27 PM
Share

शिमला -: पत्रकारों के हितों और कल्याण के लिए कार्यरत मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबीए) ने हिमाचल प्रदेश में अपने संगठनात्मक विस्तार को आगे बढ़ाते हुए चंबा जिला इकाई का गठन कर दिया है। संगठन के उत्तर भारत संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रभारी संजय भूटानी और प्रदेशाध्यक्ष विशाल सूद से विचार-विमर्श के बाद वरिष्ठ पत्रकार सुभाष महाजन को चंबा का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई जिला कार्यकारिणी में विकास ठाकुर को उपाध्यक्ष, हेम सिंह ठाकुर को महासचिव, रिशव महेंद्रु को सह सचिव तथा दीपक शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई टीम चंबा जिले में पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाएगी।

एमडब्ल्यूबीए के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। इसी क्रम में प्रदेशाध्यक्ष विशाल सूद को आगामी माह के अंत तक प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करने और सभी जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह प्रक्रिया हिमाचल प्रभारी संजय भूटानी के मार्गदर्शन में पूरी की जाएगी। इसके अतिरिक्त संगठन द्वारा प्रदेश के 11 वरिष्ठ पत्रकारों को शामिल करते हुए एक सलाहकार बोर्ड का भी गठन किया जाएगा, जो संगठनात्मक और नीतिगत मामलों में मार्गदर्शन प्रदान करेगा।हाल ही में शिमला में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में एमडब्ल्यूबीए ने पत्रकार कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस अवसर पर प्रदेश के 50 पत्रकारों को 10-10 लाख रुपये की निःशुल्क दुर्घटना बीमा पॉलिसी प्रदान की गई। समारोह में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार अक्सर प्राकृतिक आपदाओं, सड़क दुर्घटनाओं, सामाजिक तनाव और अन्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं पत्रकारों और उनके परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल पत्रकारों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के प्रति संगठन की गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।इसी बीच एमडब्ल्यूबीए का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मिला और पत्रकारों के हितों से जुड़ा विस्तृत मांग-पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने किया। इस दौरान महासचिव सुरेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष तरुण कपूर, हिमाचल प्रभारी संजय भूटानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा, संगठन सचिव मेवा सिंह राणा और प्रदेशाध्यक्ष विशाल सूद भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री से हुई इस बैठक में पत्रकारों के लिए पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं, दुर्घटना बीमा तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएं लागू करने की मांग उठाई गई। संगठन ने राज्य सरकार से पत्रकारों के लिए एक व्यापक और प्रभावी कल्याण नीति तैयार करने का आग्रह भी किया।

बैठक के दौरान संगठन ने पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के लिए कुल्लू-मनाली में तीन दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने इस पहल का स्वागत करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कार्यक्रम के आयोजन के प्रति सहमति जताई। शिविर की तिथि जल्द घोषित किए जाने की संभावना है।

संगठन के अनुसार एआई तकनीक मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में तेजी से महत्वपूर्ण होती जा रही है। प्रस्तावित प्रशिक्षण शिविर में समाचार संकलन, तथ्य जांच, डेटा विश्लेषण, कंटेंट निर्माण, डिजिटल मीडिया प्रबंधन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। संगठन का मानना है कि तकनीकी रूप से दक्ष पत्रकार भविष्य की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकेंगे और अधिक प्रभावी एवं विश्वसनीय पत्रकारिता को बढ़ावा देंगे।

TAGGED: Shimla MWBA ​​forms Chamba unit
Chandrika June 15, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी
Next Article मुख्यमंत्री सुक्खू के कांगड़ा दौरे में विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, नशे और अपराध पर सरकार का सख्त रुख
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?