नाहन/देवेन्द्र कुमार: पीएम नरेन्द्र मोदी आगामी 13 अक्टूबर को हिमाचल के चंबा दौरे पर आ रहे हैं। जिला सिरमौर से 20 बसें आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भेजी जा रही हैं। जिसके चलते जिला सिरमौर में आगामी 4 दिनों तक एचआरटीसी के 70% बस रूट प्रभावित रहेंगे।
एचआरटीसी जिला सिरमौर के आरएम संजीव बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिला से 20 बसें लगाई गई है। जिसके चलते जिला के 70% बस रूट आगामी 15 अक्टूबर तक प्रभावित रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिला के पच्छाद, रेणुका व शिलाई क्षेत्र में चलने वाली बसें चंबा भेजी जा रही हैं। जिस कारण उक्त सभी क्षेत्रों के बस रूट प्रभावित होंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
