भावना, शिमला: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर यहां जनता को बड़ी सौगाते दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र में जन सभाओं को भी संबोधित कर रहे हैं। वहीं अब 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चंबा दौरा प्रस्तावित था जिसके तहत प्रधानमंत्री ने चंबा पहुंच कर एक जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए प्रधानमंत्री ने चंबा के साथ ही ऊना को भी अपने दौरे में शामिल कर लिया है।
प्रधानमंत्री 13 अक्टूबर को अब पहले ऊना उसके बाद चंबा के दौरे पर जाएंगे। गौरतलब है कि ऊना में प्रधानमंत्री बल्क ड्रग पार्क परियोजना का शिलान्यास करने के साथ ही ऊना से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी यहां रैली को भी संबोधित कर सकते है, जिसके बाद चंबा जाएंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।
