बिलासपुर: सुभाष ठाकुर -केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के सफल प्रयासों के चलते हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र की 21 होनहार बेटियों को भारत भ्रमण करने का मौका मिलेगा। इस भारत भ्रमण यात्रा में 12वीं कक्षा में मैरिट हासिल करने वाली बेटियों के लिए निशुल्क भारत भ्रमण भी करवाया जाएगा।
सभी होनहाार बेटियां 31 जुलाई को हमीरपुर से भारत भृमण के लिए रवाना होंगी। इनकी बस को पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। बिलासपुर जिला की चार बेटियों को भी भारत भ्रमण का मौका मिला है। जिसमें सदर विधानसभा क्षेत्र से कंदरौर की निचली भटेड़ से कनिका शर्मा, नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के जामली से ज्योति मिश्रा, झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बलघाड़ से सिया के अलावा साई खारसी से अलीशा शर्मा का चयन हुआ है। अपनी बेटियों का भारत भ्रमण के लिए चयन होने पर परिजन भी बेहद खुश हैं। इस दौरान इन होनहार बेटियों को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के अलावा धार्मिक स्थलों सहित अन्य का भ्रमण करवाया जाएगा।
