शिमला : चन्द्रिका -इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन हुआ । कार्यक्रम में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया ।
आज इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में शिमला जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के समापन समारोह विधायक हरीश जनारथा ने चैंपियनशिप के विजेताओं व उप विजेताओं को सम्मानित किया ।इस मौके पर सभी खिलाड़ियों का प्रोत्साहन और मनोबल बढ़ाया गया । विधायक ने कहा ऐसे खेल प्रतियोगितायें होती रहनी चाहिए, इस तरह के समारोह करते रहने से युवाओं की सोच खेल कूद की ओर अग्रसर होती हैं और युवा वर्ग नशे से भी दूर रहते हैं । विधायक ने कहा कि इस तरह के समारोह होते रहे उनका सहयोग सदा रहेगा।
