राकेश,ऊना: ऊना में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क के लिए केंद्र सरकार ने इसके लिए 225 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी कर दी हैं। अब प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द इस बल्क ड्रग पार्क के कार्य को शुरू करना चाहिए जिससे की प्रदेश को इसका लाभ मिल सके। यह बात रविवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर और पूर्व वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कही।
पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से देशभर में बल्क ड्रग पार्क मंजूर किए गए थे,जिसमें एक वर्ल्ड पार्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना को मिला हैं। इसका शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों से पहले किया था उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के लिए 1405 एकड़ जमीन चिन्हित की गई हैं। इस प्रोजेक्ट की कॉस्ट1923 करोड़ के करीब है जिसमें एक हजार करोड़ रुपए गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने देना है जबकि 923 करोड़ रुपए हिमाचल सरकार ने देना हैं।
उन्होंने कहा की शिलान्यास से पहले विपक्ष ने बल्क ड्रग पार्क को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि यहां कोई बल्क ड्रग पार्क नहीं लगने वाला हैं, क्या यह मात्र सिर्फ चुनावी स्टंट हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा है उसे करके दिखाया है और बल्क ड्रग पार्क की पहली किस्त 225 करोड़ रुपए अब जारी हो गई हैं। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने प्रदेश सरकार से कहा है कि जल्द से जल्द बल्क ड्रग पार्क के कार्य को धरातल पर उतारे। उन्होंने कहा कि इसके बनने से हजारों लोगों को यहां पर रोजगार मिलेगा और मेडिकल के लिय रॉ मैटेरियल के लिए हमें दूसरे देशों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा जब बल्क ड्रग पार्क के लिए भागदौड़ की जा रही थी उस समय कांग्रेसी नेताओं ने इसको लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और यहां तक कहा गया कि इस क्षेत्र में जंगली जीव रहते हैं इसलिए इस वर्ल्ड ड्रग पार्क के बनने पर रोक लगा दी जाए।
पूर्व वित्त मंत्री ने कांग्रेस सरकार के आने वाले बजट को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा हैं की कांग्रेस सरकार के आने वाले बजट से आम लोगों के ऊपर भी कहीं बजट की मार ने पड जाए क्योंकि कांग्रेस के सत्ता में आते ही सीमेंट उद्योग बंद हो गया। सरकार की क्या दिशा हैं और यह किस और जाना चाहती हैं यह किसी को पता नहीं हैं।
