बिलासपुर : कमल भारद्वाज- राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने हिमांचल के घुमारवीं विधानसभा के जगन पैलेस मे “बूथ सशक्तिकरण अभियान” मे प्रदेश प्रभारी के रूप मे प्रदेश बैठक को संबोधित किया।
सरोज पांडे ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है और इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है। हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा आने वाले 2024 के आम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी और इसकी रिपोर्टिंग भी ऑनलाइन माध्यम से की गई है। उन्होंने कहा कि एक हार से कोई राजनीतिक दल पीछे नहीं होता, आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।
सरोज पांडे ने बैठक के दौरान बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और जल्द ही यह इसी प्रकार के कार्यक्रम जिला मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित की जाएगी।बैठक मे प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल एवं प्रदेश महामंत्री और विधायक त्रिलोक जमवाल भी उपस्थित रहे।
