By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा का दंश झेल रहे घ्राण स्कूल के 231 बच्चे.. किराए के भवन में चल रही कक्षाएं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा का दंश झेल रहे घ्राण स्कूल के 231 बच्चे.. किराए के भवन में चल रही कक्षाएं
himachalNews

आपदा का दंश झेल रहे घ्राण स्कूल के 231 बच्चे.. किराए के भवन में चल रही कक्षाएं

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/15 at 2:54 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा का दंश आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी झेलना पड़ रहा है। बहुत से ऐसे स्कूल हैं जो इस आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं और अब इन स्कूलों का संचालन नीजि भवनों में किया जा रहा है। ऐसा ही एक स्कूल मंडी जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर घ्राण गांव में स्थित है।

सीनियर सकेंडरी स्कूल घ्राण का भवन 9 और 10 जुलाई को आई बाढ़ के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रसत हो गया था, जिससे स्कूल का 1 करोड़ 60 लाख का नुकसान हुआ है। स्कूल प्रबंधन ने घ्राण के साथ लगते सुम्मा गांव में लोगों के घरों पर 8 कमरे, एक हॉल, चार शौचालय और दो खेत किराए पर लिए हैं, जिनमें स्कूल का संचालन किया जा रहा है। स्कूल प्रधानाचार्या रीनू शर्मा ने बताया कि स्कूल के सही संचालन के लिए कुछ और कमरों की जरूरत है यदि वे मिल जाएं तो बेहतरीन ढंग से स्कूल का संचालन हो सकता है।

भवन के लिए परमदेव ने दान की जमीन, लेकिन पूरी नहीं हो पाई कागजी प्रक्रिया

स्कूल संचालन के लिए सुम्मा गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग परमदेव ने अपनी डेढ़ बीघा नीजि भूमि को स्कूल भवन बनाने के लिए दान में दे दिया है। स्कूल प्रबंधन जब नया भवन बनाने के लिए जमीन तलाशने लगे तो उन्हें कहीं पर भी जमीन नहीं मिली। ऐसे में परमदेव से गांव वालों ने संपर्क किया तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी और अपनी डेढ़ बीघा जमीन दान देने के लिए राजी हो गए। लेकिन परमदेव की यह जमीन अभी तक स्कूल के नाम नहीं हो पाई है। स्कूल प्रबंधन समिति ने सरकार से मांग उठाई है कि जल्द से जल्द जमीन को नाम पर करके भवन बनाने का कार्य शुरू किया जाए।

स्कूल में कक्षा 6ठी से लेकर 12वीं तक 231 बच्चें पढ़ते हैं और इन्हें स्कूल के नए भवन के बनने का इंतजार है। बच्चों ने बताया कि उनकी पढ़ाई तो सही ढंग से चल रही है लेकिन स्कूल जैसा माहौल नहीं मिल पा रहा है। स्कूल में अभी तक लैब आदि की सुविधा भी नहीं है। इन्होंने सरकार से भवन को जल्द से जल्द बनाने की गुहार लगाई है।

TAGGED: Mandi Ghraan school
Chandrika September 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राष्ट्रीय मार्ग कोटला के समीप निजी बस और टिप्पर की हुई टक्कर,लगा जाम
Next Article वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 लाख 11हजार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?