संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): ज्वाली विधानसभा के कोटला के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह निजी बस व टिप्पर में टक्कर हो गई जिसके चलते करीबन एक घंटे तक जाम लग गया। राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। बाद में कोटला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारू किया गया। राष्ट्रीय मार्ग पर आजकल फोरलेन निर्माण कार्य चला हुआ हैं, जिसके कारण रोड पर जगह जगह गड्डे पड़े हुए हैं।
वाहन चालक इन गड्ढों से बचने के लिए अपने वाहन इधर उधर करके चलते हैं। उस कारण भी इस तरह के हाद+से हो जाते हैं। जानकारी के मुताबिक किसी को भी इस हा+दसे में कोई चोट नहीं आई हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों को चौकी में बुलाया है ओर वहां पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।
