By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन देश सहित विदेशों से आएंगी 24 टीमें, सेना के हेलीकॉप्टर सहित सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी एक्सपर्ट टीमें
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन देश सहित विदेशों से आएंगी 24 टीमें, सेना के हेलीकॉप्टर सहित सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी एक्सपर्ट टीमें
himachalNews

एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन देश सहित विदेशों से आएंगी 24 टीमें, सेना के हेलीकॉप्टर सहित सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी एक्सपर्ट टीमें

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/11/02 at 3:56 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN):  जिला हमीरपुर के नादौन स्थित व्यास नदी पर शुक्रवार से तीन दिवसीय एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू होने जा रही हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन भारतीय राफ्टिंग संगठन और वर्ल्ड राफ्टिंग संगठन स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कर रहा हैं। पहली बार आयोजित की जा रही इस एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप में 24 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें तीन विदेशी टीमें भी खासतौर पर शामिल होंगी जिनमें नेपाल, भूटान और कजाकिस्तान की टीम शामिल रहेंगी। भारत के भी कई राज्यों की टीम इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी ।
नीले पानी पर व्यास नदी में इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का रोमांच देखने वाला होगा। उपायुक्त हमीरपुर ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र में करवाई जा रही इस एशियाई चैंपियनशिप का मकसद किसी इलाके में जहां टूरिज्म गतिविधियों को विकसित करना हैं। वहीं व्यास नदी पर होने वाले वॉटर स्पोर्ट्स के जरिए यहां के स्थानीय लोगों को भी रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस इलाके को टूरिज्म मानचित्र पर भी उभरने का काम किस चैंपियनशिप के जरिए करने का टूरिज्म विभाग भी प्रयास कर रहा हैं।
इस चैंपियनशिप में तीन तरह के इवेंट होंगे जिसमें पुरुष महिला और मिक्स इवेंट्स का तौर पर शामिल रहेंगे। 3 नवंबर को इस चैंपियनशिप का उद्घाटन पर्यटन विभाग के चेयरमैन आरएस बाली करेंगे जबकि 5 नवंबर को समापन समारोहके बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहेंगे ।
उपायुक्त ने बताया कि व्यास नदी के घाट पर प्रतिभागी टीमों की राफ्ट्स को हरी झंडी दिखाकर महिलाओं की मैराथन स्पर्धा का शुभारंभ करेंगे। दोपहर बाद के सत्र में प्रतिभागी टीमें व्यास नदी में प्रैक्टिस करेंगी। चैंपियनशिप के दूसरे दिन 4 नवंबर को सुबह 8ः30 बजे महिला एवं पुरुषों की मिक्स्ड मैराथन स्पर्धा होगी। चैंपियनशिप के अंतिम दिन 5 नवंबर को पुरुषों की मैराथन स्पर्धा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित करेंगे। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। समारोह में थल सेना के जांबाज स्काई डाइविंग और अन्य रोमांच भरे करतब भी दिखाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि चैंपियनशिप में भूटान नेपाल और कजाकिस्तान की टीमों के अलावा बीएसएफ भारतीय सेना सहित कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान हिमाचल की टीमों के अलावा नादौन की स्थानीय टीम भी भाग लेगी । प्रतियोगिता के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए भारतीय सेना का भी सहयोग लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम, आपदा से निपटने के लिए टीम, मेडिकल कैंप के अलावा माउंटेनियरिंग कॉलेज मनाली की विशेष टीम भी अपना सहयोग देगी । उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान भारतीय सेना से हवाई एवकाशन की सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
TAGGED: army helicopters, Asian Rafting Championship, expert teams, hamirpur, security
admin November 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आभा कार्ड बनवाकर मेडिकल दस्तावेज उठाने से मिलेगा छुटकारा… ऐसे बनवाया जा सकता है कार्ड
Next Article कृषि विभाग सोलन को अब तक बारिश से हुआ 41 करोड़ रुपयों का नुकसान… विभाग के पास सहायता राशि पहुंची 23 लाख
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?