बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- जिला बिलासपुर में अभी तक 1लाख़ 75 हज़ार आभा आईडी कार्ड बना दिए गए हैं। वही शेष अन्य कार्ड भी जल्द ही बना दिए जाएंगे, जिला बिलासपुर के करीब चार लाख से अधिक आधार आईडी कार्ड बनेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं स्वयं भी लोग ऑनलाइन अपना आधार कार्ड बना सकते हैं। यह जानकारी सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बिलासपुर में दी।
बता दें कि आभा कार्ड बनवाकर लोग भविष्य में दस्तावेज उठाने से झंझट से छुटकारा पा सकते हैं। प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखविंदर ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानि ABHA कार्ड बनाने के लिया आम जनता से आग्रह किया है Iजिसमे भारत के प्रत्येक नागरिक का एक हेल्थ आकउंट बनाया जायेगाI जिसमें उनकी बीमारी, दवाईयां, रिपोर्ट इत्यादि का रिकॉर्ड रखा जायेगा, और लोगों को अपनी बीमारी से सम्बंधित दस्तावेज अस्पताल में साथ में ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगीI CMO डा प्रवीण कुमार ने बताया कि आभा कार्ड लोक मित्र केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्र, सामुदायिक स्वास्थय केंद्र, आशा कार्यकर्ता द्वारा या स्वयं भी https://healthid.ndhm.gov.in या https://healthid.abdm.gov.in पर बनाया जा सकता है, इसके लिए केवल आधार कार्ड ( मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ ) की आवश्यकता होती है। जिनका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ नहीं है, उनसे यह आग्रह किया जाता है, कि वे अपने नजदीकी आधार केंद्र (लोक मित्र केंद्र/डाक घर/बैंक) में जाकर आधार के साथ मोबाइल नंबर को लिंक करवाए उसके बाद ही उनका आभा कार्ड बन पायेगा।
