विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: यूपी राज्य के बाराबंकी से श्रद्धालुओं का एक जत्था साइकिल पर हिमाचल के मंदिरों के दर्शनों के लिए निकला है। शनिवार को यह सभी श्रद्धालु सुबह सात बजे के करीब मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
इन श्रदालुओं ने बताया कि उनकी संगत में 28 लोग हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन करने निकले है। इन लोगों ने बताया कि उनकी यह यात्रा 2 सितंबर को यूपी के गांव कमरपुर बाराबंकी से शुरू हुई थी और आज 17 सितंबर को चिंतपूर्णी पहुंची है। साइकिल से यात्रा कर रहे लाल बहादुर यादव ने बताया कि हिमाचल के मंदिरों के अलावा वह अन्य राज्यों के मंदिरों का भी भृमण कर रहे है ओर अब चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करके आगे ज्वालाजी, कांगड़ा, चामुंडा मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जहां कहीं रास्ते में रात पड़ती है तो वह किसी सरायं या मंदिर में विश्राम कर लेते है। उन्होंने कहा की मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया है। आगे की यात्रा भी सुगम तरीके से पूरी हो जाए इसका माता से आशीर्वाद लिया है।
