नाहन : देवेंद्र कुमार – जिला मुख्यालय नाहन में आईआरबी की 6th बटालियन धौलाकुआं की ओर से 28वीं राज्य स्तरीय ओपन शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 700 से अधिक शूटर हिस्सा ले रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के महासचिव ईश्वर रोहल ने बताया कि इस 5 दिवसीय ओपन शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर स्पोर्ट्स राजीव कुमार द्वारा 25 जून को किया गया था जोकि 29 जून तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में राइफल, पिस्टल,शार्टगन और एयरगन राइफल पिस्टल के इवेंटस करवाए जा रहे हैं। इन अलग-अलग इवेंट्स में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से 700 से अधिक महिला व पुरुष शूटर पहुंचे हुए।
ईश्वर रोहाल ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि चयन के लिए प्रतिभागी शूटर को MQS ( मिनिमम क्वालीफाइंग स्कोर) प्राप्त करना होता है, जिसके बाद सिलेक्शन कमेटी द्वारा सिलेक्ट किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता से भी चयनित शूटर प्री नेशनल और नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
