बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लोगों को लाभ उठाना चाहिए। वहीं, मीडिया को भी इसमें अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। यह बात बिलासपुर में आयोजित एक दिवसीय पीआईबी कार्यशाला के दौरान एडीसी बिलासपुर डा. निधि पटेल ने कही।
इस दौरान क्षेत्रीय कार्यालय पीआईबी निदेशक विवेक वैभव ने विभिन्न योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। जिसका लाभ लोगों को मिला है। वहीं, मीडिया कर्मी भी इन योजनआों का जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान सहायक निदेशक हर्षित नारंग, उप निदेशक संगीता, सहित अन्य मौजूद थे।
