संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर में रविवार को जे एंड के राइफ़ल का 155वां स्थापना दिवस मनाया गया।रिटायर्ड कर्नल इस स्थापना दिवस में मुख्यतिथि रहे। वहीं कार्यक्रम में कई पूर्व सैनिकों के साथ वीर नारियां भी उपस्थित रही।
रिटायर्ड कर्नल सुदेश जाट ने सभी को इस स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने सभी वीर सैनिकों का जिन्होंने देश की आन बान और शान के लिए अपने जीवन की आहुति दी। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी जो नशे के गर्त में जा रही हैं उनसे नशों से दूर रहकर खेलकूद और शिक्षा क्षेत्र पर अपना फ़ोकस बनाने की बात कही। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर उसे हासिल करने की बात कही।
