सोलन : योगेश शर्मा – सोलन में 3 नशा तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। सोलन के कंडाघाट में एक कार से 3.04 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गोपनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर सोलन से शिमला की तरफ आ रही एक गाड़ी को रोक कर चैक किया गया। इस दौरान चालक से गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा तो वे घबरा गया।तलाशी लेने पर गाड़ी के डेशबोर्ड से कुल 3.04 ग्राम हैरोईन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गाड़ी मे बैठे चालक सहित अन्य दो लोग कपिल निवासी डुबलू, सुरेन्द्र कुमार निवासी जनेड़घाट और अकुर चौहान निवासी जनेड़घाट जुन्गा, जिला शिमला से है। एएसपी ने बताया कि इस बारे में पुलिस थाना कण्डाघाट में अभियोग धारा 21,29 मादक पदार्थ एवं मन प्रभावी अधिनियम में पंजीकृत किया गया है और आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।
