बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- एम्स बिलासपुर कोठीपुरा में देह दान को लेकर जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली में एमबीबीएस के छात्र शामिल हुए।
जागरूकता अभियान के उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को देहदान करने के लिए एमबीबीएस के छात्रों द्वारा जागरूक किया गया। एम्स परिसर में इन जागरूकता रैली के तहत इन एमबीबीएस के छात्रों ने लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग देह दान को लेकर अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की ओर से किया गया देह दान किसी भी जरूरतमंद के काम में आ सकता है। उधर एम्स बिलासपुर की पीआरओ रूपाली ने बताया कि एम्स बिलासपुर में समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि एम्स में एमबीबीएस के छात्रों द्वारा देह दान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने बताया कि आगामी भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके।
