नाहन : देवेन्द्र कुमार- बीजेपी सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के मकसद से कई कदम उठाए जा रहे हैं। सुरेश कश्यप जिला मुख्यालय नाहन में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा महिला दिवस के मद्देनजर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हुए थे।
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे, जहां महिलाएं प्रशिक्षण लेकर स्वावलंबी बन सकेगी। उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में आज महिला दिवस पर नाहन विधानसभा क्षेत्र की 3 पंचायतों में 30 सिलाई मशीने दी जा रही है जहां महिलाएँ सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण ले पाएंगी । उन्होंने कहा कि सरकार लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रही है। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल समेत कई नेता मौजूद रहे।
