बीबीएन : जगत सिंह-, नालागढ़ में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है । नालागढ़ के तहत सल्लेवाल गांव के एक नाली के पास नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस ने मौके का जायजा लिया और पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी नालागढ़ मानवेंद्र ठाकुर ने कहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सल्लेवाल में एक नाले के पास नवजात बच्ची का शव पड़ा है , जिसको लेकर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया । नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भेज दिया है । पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और साथ ही आसपास की गर्भवती महिलाओं के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
