बीबीएन : जगत सिंह – ओद्योगिक क्षेत्र बद्दी में मजदूरों का शोषण लगातार हो रहा है और कंपनियां या तो घाटा दिखाकर पलायन कर रही है या फिर दूसरी फर्मों को बेचकर रफू चक्कर हो रही है । मामला बद्दी के एक निजी फार्मा कंपनी में सामने आया है, जहां पर कंपनी प्रबंधन द्वारा कंपनी को रातों-रात किसी अन्य कंपनी को बेच दिया और 34 मजदूरों को जबरन कंपनी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया ।
अब सैकड़ो मजदूरों पर बेरोजगार होने का खतरा जहां मडराने लगा है वहीं सैकड़ो मजदूरों ने एकत्रित होकर कंपनी गेट पर 34 मजदूरों को बहाल करने व कंपनी मैनेजमेंट से सेल परचेस के एग्रीमेंट की कॉपी मांगने को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया । कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त भी किया गया है। कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने आरोप लगाया कि 34 कामगारों को बिना किसी वजह से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है ।
कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर जताया रोष
प्रदर्शनकारी मजदूरों का कहना है कि जल्द ही बाहर किए गए मजदूरों को बहाल किया जाए और कंपनी प्रबंधन द्वारा किसी अन्य कंपनी को फैक्ट्री बेची गई है उसको लेकर सेल परचेस का एग्रीमेंट कॉपी मजदूरों को दी जाए ।प्रदर्शन कर रहे हैं मजदूरों ने दो टूक शब्दों में कंपनी मैनेजमेंट को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही उनके 34 मजदूरों को बहाल नहीं किया गया और जल्द ही उन्हें सेल परचेस की कॉपी उपलब्ध नहीं करवाई गई तो सभी एकत्रित होकर कंपनी मैनेजमेंट के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे और फिर भी कंपनी मैनेजमेंट उनकी मांगे नहीं मानी तो वह भूख हड़ताल करने से भी परहेज नहीं करेंगे और इस दौरान अगर किसी भी मजदूर को किसी भी प्रकार का कोई जान माल का नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन और संबंधित विभाग की होगी।
