By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में आई आपदा के दो महीने बाद प्रियंका गांधी को आई हिमाचल की याद :बलवीर वर्मा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में आई आपदा के दो महीने बाद प्रियंका गांधी को आई हिमाचल की याद :बलवीर वर्मा
himachalpolitical

प्रदेश में आई आपदा के दो महीने बाद प्रियंका गांधी को आई हिमाचल की याद :बलवीर वर्मा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/09/12 at 4:47 PM
Share
भावना,शिमला(TSN): शुक्र है की कांग्रेस का कोई बड़ा नेता हिमाचल की सुध लेने तो आए। भारी बरसात से हिमाचल प्रदेश में बड़ा नुकसान हुआ हैं, चलो 2 महीने बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को समय तो मिला की वह हिमाचल आए,इसके लिए उनका धन्यवाद। पर लगता है कि अभी तक कांग्रेस पार्टी के नेता सनातन धर्म पर हमला करने में व्यस्त थे इसलिए उनको समय नहीं मिला। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के हिमाचल दौरे को लेकर यह तंज भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा कसा हैं।
शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने सत्ता पाने के लिए अनेकों घोषणा की, आज समय है उन घोषणाओं को पूरा करें। हिमाचल प्रदेश में 22 लाख बहाने 1500 रुपए प्रति महीना की गारंटी का इंतजार कर रही है, हजारों बहनों के तो इस आपदा में घर टूट गए अगर 1500 के हिसाब से 13500 रुपये सरकार उनको दे चुकी होती तो आज कम से कम वह एक छत तो डाल लेती।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों से समय गारंटी दी थी की पहली कैबिनेट में 5 लाख बेरोजगारों को नौकरियां देंगे पर यह पूरा नहीं हुआ, उल्टा इन्होंने युवाओं को नौकरियां से निकलने का कार्यक्रम चला दिया और नौकरी देने वाला संस्थान हमीरपुर चयन आयोग को भी बंद कर दिया। आने वाले समय में भी नौकरियों की कोई आस दिखाई नहीं दे रही। पहले कांग्रेस पार्टी गारंटी पूरी करने की बात करें बाकी बातें बाद में करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को वर्तमान सरकार को निर्देश देनी चाहिए थी की सारी सड़कों को बहाल किया जाए जिससे प्रदेश की जनता को बड़ा लाभ होता। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना जैसी महामारी का सामना किया और उसे समय प्रदेश की सारी आमदनी रुक गई थी तब भी भाजपा सरकार ने रोना नहीं रोया। मुख्यमंत्री सुखविंदर जी आप भी इस घड़ी में रोना मत रो कर काम करने की तरफ़ ध्यान दें।
अपने ख़र्चे पूरा करने के लिये लोन ले रही सरकार
उन्होंने कहा कि आज से पहले हमेशा नुकसान के समय केंद्र सरकार की केवल 7% राशि प्रदान की गई थी और वह भी दिसंबर में मिलती थी। पर वर्तमान केंद्र सरकार ने तो प्रदेश को एडवांस में राशि प्रदान कर दी है और वह भी हजार करोड़ से ज्यादा। कांग्रेस के नेताओं को यह सच भी देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लोन पर लोन ले रही है, कुछ लोन आपदा से लड़ने को भी ले लेते जो जनता के लिए राहत होती। केवल अपने खर्चे पूरे करने को यह सरकार लोन ले रही हैं ।
TAGGED: Balveer Verma, disaster, himachal, Priyanka Gandhi, remembered, Shimla, two months
admin September 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बद्दी में निजी फार्मा कंपनी के 34 मजदूरों को दिखाया गया बाहर का रास्ता…मजदूरों में रोष
Next Article सुक्खू सरकार स्कूल व कालेजों को बंद करने में लगी..लॉक लगाने वाली बन गई सरकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?