By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी शहर में चिन्हित किए गए 35 वैंडिंग क्षेत्र…392 कमाएंगे आजीविका
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी शहर में चिन्हित किए गए 35 वैंडिंग क्षेत्र…392 कमाएंगे आजीविका
himachalNews

मंडी शहर में चिन्हित किए गए 35 वैंडिंग क्षेत्र…392 कमाएंगे आजीविका

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/05/17 at 1:31 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – रेहड़ी-फहडी यूनियन की मांग को नगर निगम मंडी ने पूरा करते हुए मंडी शहर में 35 वैंडिंग क्षेत्र चिन्हित कर दिए हैं। चिन्हित किए गए स्थानों पर 392 रेहड़ियां लगेंगी और इतने लोग हर रोज अपनी आजीविका कमा पाएंगे।

रेहड़ी-फहडी यूनियन की मांग पर नगर निगम ने जारी की अधिसूचना

बता दें कि कि सीटू से संबधित रेहड़ी-फहडी वर्करज यूनियन इसकी लंबे समय से मांग कर रही थी। अभी तक जो भी रेहड़ी फहड़ी धारक शहर में रेहड़ियां लगाते थे वे नगर परिषद के समय मिले स्थानों और लाईसेंस के आधार पर ही थे। नगर निगम बनने के बाद नए क्षेत्र निगम में शामिल किए गए हैं और कुछ नए रेहड़ी-फहड़ी वाले भी शहर में आये थे जिन्हें अभी तक स्थान और लाइसेंस जारी नहीं किये गए थे जिसके लिए यूनियन ने पिछले दिनों निगम कार्यालय का घेराव भी किया था। उसके बाद 8 मई को टाउन वैंडिंग कमेटी की बैठक में 15 दिनों में सर्वेक्षण और वैंडिंग क्षेत्रों तथा लाईसेंस जारी करने का फ़ैसला हुआ था जिसके अनुपालन में सर्वेक्षण के आधार पर ये स्थान नोटिफाई हुए हैं। रेहड़ी-फहडी यूनियन के प्रधान सुरेंद्र कुमार, सचिव प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, मनी राम, नीरज कुमार ने इसे यूनियन की जीत बताया है और कहा कि अब इस अधिसूचना के बाद कोई रेहड़ी-फहड़ी धारकों को तंग नहीं कर पायेगा।

रेहड़ी-फहडी यूनियन ने इन सभी रेहड़ी धारकों को जल्दी लाइसेंस जारी करने की मांग पुनः दोहराई है और सभी वैंडिंग क्षेत्रों के आसपास ग्रीन लाइनें की भी मांग की है। यूनियन ने इस अधिसूचना में संशोधन करने की मांग भी उठाई है क्योंकि स्टेट बैंक के बाहर बूट पॉलिस करने वाले कुछ वेंडर्ज इसमें छूट गए हैं। इन्होंने उन्हें भी इसमें शामिल करने की मांग उठाई है।

इन 35 स्थानों पर लगेंगी 392 रेहडियां

सेरी चानणी पार्किंग, पोस्ट ऑफिस रोड़, मोती बाज़ार, एचडीएफसी बैंक चौक, महामृत्युंजय चौक, जैंचू नौण, सुकोढी खड्ड/चौक, आईटीआई गेट, पड्डल पार्किंग, पंचायत घर के सामने, पड्डल गुरुद्वारा साहिब के गेट पर, भ्यूली मंदिर गेट पर, सौली खड्ड, बाईपास से पुलघराट, पुल घराट से चक्कर तक, विश्वकर्मा चौक, टारना रोड़, माहूंनाग मंदिर के पास, टारना मंदिर गेट के पास, जेल रोड़, तलयाहड़, पचवक्त्र मंदिर के आसपास, विक्टोरिया पुल, डॉक्टरों की आवासीय परिसर के पास, यू ब्लाक के पास, गांधी चौक पीपल पेड़ के नीचे, रवि नगर, पुलिस थाने के सामने।

TAGGED: Mandi 35 vending areas identified in city
Chandrika May 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चिंतपूर्णी की डुुहल भंटवाला पंचायत में मिली अज्ञात व्यक्ति की ला+श क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Next Article पहली बार बिलासपुर में सजेगा राज्यस्तरीय नाट्य उत्सव..कार्यक्रम में प्रवेश रहेगा निशुल्क
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?