संजु चौधरी, शिमला: गुरुवार को सिक्खों के 10वें गुरु गोविंद सिंह जी का 356वां प्रकाश पर्व शिमला में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिमला के ओल्ड बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारे श्री गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे ओर गुरुद्वारे में शीश नवाया। मुख्यमंत्री को श्री गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक समिति की ओर से ‘सिरोपा’ ही भेंट किया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारे में गुरूवाणी,शब्द कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सिख समुदाय के लोगों को गुरु पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन गुरु गोविंद सिंह के बलिदान कों याद कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का दिन हैं।
