बीबीएन/जगत सिंह: हिमाचल में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। जिसके तहत राजनीतिक पार्टियों में लोगों को शामिल करवाने की कवायद तेज हो गई है। वही आज राम कुमार ने ग्राम पंचायत सूरजपुर टिपरा और गांव धौलर का दौरा किया। जहां 36 परिवारों ने भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस का हाथ थाम लिया। वहीं सूरजपुर टिपरा से भाजपा को अलविदा कह अपनी टीम सहित कांग्रेस ज्वाइन करने वाले दुष्यंत शर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक परमजीत पम्मी ने हमारी पूरी पंचायत के साथ धोखा किया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा विधायक ने झूठे वायदे कर लोगों के साथ भद्दा मजाक किया है और अपने कार्यकाल में सिवाय खोखली घोषणाओं के कुछ नहीं किया। दुष्यंत शर्मा ने कहा कि पूर्व भाजपा विधायक पिछले विधानसभा चुनावों में हमारी पंचायत में ट्यूबवेल पक्की सड़क बनाने का वायदा किया था, जिसे वह पूरा नहीं कर सके। इसलिए हमने भाजपा को छोड़ आज कांग्रेस पार्टी और राम कुमार चौधरी को अपना समर्थन दिया हैं।
दुष्यंत शर्मा ने कहा कि इन चुनावों में हम अपनी पंचायत से राम कुमार को भारी मतों से विजयी बनाकर भेजेंगे। वहीं राम कुमार ने कहा कि चुनावों के नतीजे आते ही ग्राम पंचायत सूरजपुर टिपरा के रुके हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
