नाहन/देवेन्द्र कुमार– प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रिकल वाहनों को बढ़ावा देने के प्रयास के बाद परिवहन विभाग हरकत में हैं । जिला सिरमौर में इलेक्ट्रिकल बसों में रिप्लेस करने के लिए 41 बसों का चयन किया गया है । जबकि हेवी व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए परिवहन विभाग ने भूमि की तलाश कर प्रपोजल बनाकर सरकार को प्रेषित कर दी हैं ।
एक बार चार्जिंग के बाद 200 से 250 किलोमीटर चल पाएंगी बसें
एचआरटीसी जिला सिरमौर के आरएम संजीव बिष्ट ने बताया कि जिला में इलेक्ट्रिकल बसों को रिप्लेस करने के लिए 41 बसों का चयन किया गया है । जबकि जिला में हेवी व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए भी भूमि चयनित कर ली है । उन्होंने बताया कि नाहन, पांवटा साहिब व सराहां में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे । जिसको लेकर प्रपोजल भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि चार्जिंग स्टेशन को लेकर दो तरह की प्रपोजल भेजी गई है । जिसमें एक बार बस को चार्ज करने के बाद 150 से 200 जबकि एक प्रपोजल में बस को चार्ज करने के बाद 200 से 250 किलोमीटर का बस सफर तय करने की क्षमता रखेगी ।
