सोलन/ योगेश शर्मा- बिलासपुर में एसीसी बरमाणा और सोलन में दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट प्लांट बंद विवाद को लेकर ट्रांसपोर्ट के बाद ट्रक चालक भी सामने आ गए हैं । चार दिनों की पदयात्रा करने के बाद आज हिमाचल मोटर चालक संघ के सदस्य डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिला प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी दिया।
करीब 7000 परिवार भुगत रहे हैं खामियाजा
हिमाचल मोटर चालक संघ के जिलाध्यक्ष सत्यम ने कहा कि करीब 7000 लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ऑपेरेट्स और कंपनी के विवाद में चालक पीस रहे है। उन्होंने कहा कि चालकों की सामाजिक सुरक्षा,उद्योगों में खान पान, पानी, रहन सहन, सह चालक जैसी सुविधायों को लेकर आज उनका प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिला। उन्होंने कहा कि इससे पहले पंजाब के रूपनगर में भी 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था , लेकिन उसपर भी कुछ नही हुआ।
जिलाध्यक्ष सत्यम ने कहा कि आहांर अक्सर जहां
भी ये लोग डीलर के पास गाड़ियों को खाली करवाने जाते है। बहुत बार उनकी गाड़ियों को समय पर खाली नही किया जाता, जिस कारण चालकों को काफी नुक्सान झेलना पड़ता है। सत्यम ने कहा कि जल्द से जल्द इस विवाद को खत्म किया जाए ताकि उनके परिवारों पर जो रोजी रोटी का खतरा मंडरा रहा है वो खत्म हो जाए। उन्होंने बताया कि जो भी विवाद ऑपेरेट्स और कंपनी मालिकों में दाड़लाघाट में चला हुआ है, जिसका खामियाजा 7000 परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।
