सोलन/योगेश शर्मा– सोलन शहर में आवारा कुत्तों का लगातार आंतक बढ़ता जा रहा है, लगभग रोजाना सोलन अस्पताल में करीब दर्जनभर मामले ऐसे आ रहे हैं, जिन पर आवारा कुत्तों द्वारा हमला किया जाता है।
बता दे क्षेत्रीय अस्पताल में पिछले 6 दिनों में आवारा कुत्तों के काटने के कुल 42 केस आए हैं। गौरतलब है कि नगर निगम और पशुपालन विभाग अपने स्तर पर मिलकर आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान भी चलाते रहे हैं। लेकिन इसके बाद उन्हें वापस उन्हीं इलाकों में छोड़ दिया जाता है ,मजबूर नगर निगम के पास और कोई चारा भी नहीं है। लेकिन इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
