बीबीएन :जगत सिंह (TSN)-विजिलेंस विभाग बद्दी द्वारा विजिलेंस अवेयरनेस वीक का आयोजन किया गया है । बता दें कि विजिलेंस अवेयरनेस वीक सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है और इस अवेयरनेस वीक के माध्यम से स्कूलों कॉलेजों व आम जनता को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया भी गया है।
इस बारे मीडिया से बातचीत करते हुए विजिलेंस विभाग बद्दी की डीएसपी प्रतिभा ने बताया है कि लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से स्कूलों कॉलेजों एवं अन्य संस्थाओं में जाकर कैंप लगाए जा रहे हैं और रैलियां निकाल कर लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अगर कोई भी सरकारी दफ्तर में बैठा अधिकारी उनसे काम करवाने की एवज में रिश्वत या अन्य कोई चीज मांगता है तो तुरंत बद्दी विजिलेंस विभाग को शिकायत करें और विभाग तुरंत प्रभाव से उसे अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा । उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए विभाग द्वारा जागरूकता कैंप आयोजित किया जा रहा हैं ताकि कोई भी सरकारी दफ्तर में बैठा अधिकारी काम करवाने की एवज में रिश्वत ना मांग सके और प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म हो सके ।
