सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-सोलन और परवाणु सेब मंडी में पांच डिफाल्टर आढ़तियों के इस बार लाइसेंस रिन्यू नहीं किए जाएंगे.यह वह डिफाल्टर आढ़ती है,जिनके द्वारा बागवानों का पैसा अभी तक नहीं दिया गया है।सोलन सब्जी मंडी के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि कुछ आढ़ती ऐसे हैं जो अभी तक सेब बागवानों का पैसा नहीं दे पाए हैं,जिन्हें डिफाल्टर घोषित किया गया है।
पैसों का भुगतान न करने तक लाइसेंस नही होंगे रिन्यू
वहीं इन आढ़तियों के लाइसेंस तब तक रिन्यू नहीं किए जाएंगे जब तक यह बागवानों का बकाया पैसा नहीं दे देते हैं।उन्होंने कहा कि किसान बागवानों का हक दिलाने के लिए लगातार सरकार और प्रशासन कार्य कर रहा है और ऐसे आढ़तियों पर नकेल भी कसी जा रही है। सब्जी मंडी सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार और प्रशासन की नीतियों के कारण इस बार आढ़ती पहले से ही सजक है लेकिन कुछ आढ़ती ऐसे भी है जो समय पर बागवानों के सेब का पैसा नहीं दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि इसके बाद जबतक किसान बागवान हमें इस बारे में अवगत नहीं करवाते हैं तब तक इन आढ़तियों के लाइसेंस रिन्यू नहीं किए जाएंगे।
