By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सरकाघाट को जिला बनाने की मांग को मिले गति, डॉ. आजाद ने प्रशासनिक आयोग के गठन को बताया ऐतिहासिक कदम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सरकाघाट को जिला बनाने की मांग को मिले गति, डॉ. आजाद ने प्रशासनिक आयोग के गठन को बताया ऐतिहासिक कदम
himachalpolitical

सरकाघाट को जिला बनाने की मांग को मिले गति, डॉ. आजाद ने प्रशासनिक आयोग के गठन को बताया ऐतिहासिक कदम

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/15 at 3:58 PM
Share

मंडी, धर्मवीर -:  हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सुक्खू सरकार द्वारा प्रशासनिक आयोग का गठन करने के फैसले का प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्य प्रवक्ता डॉ. जय कुमार आजाद ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे दूरदर्शी, ऐतिहासिक और समय की जरूरत के अनुरूप उठाया गया कदम बताया। डॉ. आजाद ‘सरकाघाट जिला बनाओ संघर्ष समिति’ के महासचिव भी हैं।यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. आजाद ने कहा कि सरकाघाट को जिला बनाने की मांग प्रशासनिक और भौगोलिक, दोनों दृष्टियों से पूरी तरह तर्कसंगत है। उन्होंने कहा कि सरकाघाट प्रदेश के बड़े राजस्व उपमंडलों में शामिल रहा है। इसकी भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि इसका एक छोर कांगड़ा और हमीरपुर जिलों की सीमाओं के समीप है, जबकि दूसरा छोर बिलासपुर जिले से सटा हुआ है। ऐसे में सरकाघाट को जिला बनाने से क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार और लोगों को सरकारी सेवाएं सुलभ कराने में मदद मिल सकती है।

डॉ. आजाद ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के फैसले को राजनीतिक दिखावा और काल्पनिक घोषणा बताने वालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 1984 से मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ राजनीति में सक्रिय रहे हैं और उनकी कार्यशैली, क्षमता तथा निर्णय लेने की योग्यता को करीब से जानते हैं। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री अपने फैसलों को धरातल पर उतारने का सामर्थ्य रखते हैं।उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध और अनेक चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई है। प्रशासनिक आयोग का गठन प्रदेश की जरूरतों के अनुरूप बदलाव करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।डॉ. आजाद ने सरकाघाट और धर्मपुर की जनता से अपील की कि वे राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर सरकाघाट को जिला बनाने की मांग का एकजुट होकर समर्थन करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और भावी पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए यह मांग महत्वपूर्ण है।

TAGGED: Mandi congress senior leader
Chandrika October 15, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व पर भाजपा हिमाचल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव : डॉ. बिंदल
Next Article राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दभोटा की बेटियों ने दिखाया दमखम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

देहरा में गुमशुदगी के मामलों ने बढ़ाई चिंता, एसपी संदीप धवल ने लोगों से की विशेष सतर्कता बरतने की अपील

Ago

बांस की कलाकृतियों से जीवंत हुई कांगड़ा की विरासत, विनय अवस्थी के हुनर ने जीता पर्यटकों का दिल

Ago

भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में कांग्रेस पर बरसे राजीव बिंदल, बोले- घुसपैठियों को वोट बैंक बनाना चाहती है कांग्रेस

Ago

चिट्टे के पैसों का महिला के खाते से होता था लेनदेन, चंडीगढ़ से गिरफ्तार आरोपी 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?