By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मनाली विधानसभा से 5 लोगों ने भरा नामांकन, जानिए कौन किस सीट से उम्मीदवार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > मनाली विधानसभा से 5 लोगों ने भरा नामांकन, जानिए कौन किस सीट से उम्मीदवार
electionhimachalpolitical

मनाली विधानसभा से 5 लोगों ने भरा नामांकन, जानिए कौन किस सीट से उम्मीदवार

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/26 at 11:11 AM
Share

सचिन शर्मा,मनाली: मनाली विधानसभा क्षेत्र में नामंकन प्रकिया के अंतिम दिन आज कांग्रेस, आप पार्टी, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, बसपा व निर्दलीय उम्मीदवार महेन्द्र ठाकुर ने अपना नामंकन दाखिल किया। इसी के साथ मनाली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या कुल 6 हो चुकी है। इसमें एक कांग्रेस उम्मीदवार, एक भाजपा उम्मीदवार और एक बसपा उम्मीदवार के साथ ही एक उम्मीदवार राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, एक उम्मीदवार आप पार्टी ओर इसके अलावा एक अन्य ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामंकन भरा है। अब देखने वाली बात यह है 29 अक्तूबर को नामंकन वापसी के बाद कितने लोग चुनाव के इस मैदान में डटे रहते हैं।

नामांकन के अंतिम दिन आज मनाली विधानसभा क्षेत्र पुरा चुनावी रंग में रंगा दिखा। मनाली विधानसभा क्षेत्र में स्थित एसडीएम कार्यालय में एक के बाद एक कर बारी-बारी सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा। कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ ने नामंकन भरने के बाद कहा कि प्रदेश में जो भाजपा की सरकार रही है उनकी नाकामियों को लेकर वह चुनाव लड़ने जा रहे हैं। जो स्थानीय विधायक और मंत्री है उनकी नाकामियों को लेकर यह चुनाव लड़ा जा रहा है। आने वाले समय में जब चुनावों के बाद कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी तो क्षेत्र के लोगों की जो समस्याएं हैं उन्हें जल्द-जल्द से हल किया जाएगा।

वहीं मनाली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे हुए महेन्द्र ठाकुर ने कहा कि आज जितने भी लोग उनके साथ आए हैं सबकी पृष्ठ भूमि भाजपा से रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मनाली से विधायक वह कैबिनेट मंत्री रहे गोविंद सिंह ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के समय में पूराने कार्यकर्ता को तोड़ के और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की यह राजनीति आखिर कब तक चलेगी। उन्होंने कहा कि वह इस राजनीति के बदलाव के लिए आज निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि वह आत्म सम्मान और प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें हार जीत से कोई लेना देना नहीं है वह व्यस्था परिवर्तन के लिए मैदान में आए हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे अनुराग प्रार्थी ने नामांकन भरने के बाद मिडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आम पार्टी ने तीसरे विकल्प के रूप में प्रदेश में दस्तक दी है और आज उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर अपना नांमाकन पत्र भरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों का ही कोई तरीका नहीं है। दोनों भ्रष्टाचार में डूबे हैं। आप पार्टी के बाद बहुत से लोगों ने अपनी दिशा बदली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बहुमत से आएगी।

मनाली विधानसभा क्षेत्र से आज अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ ने भरा अपना नामांकन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी रहे मौजूद। कहा आने वाले दिनों में प्रदेश में बनेगी कांग्रेस पार्टी की सरकार।

TAGGED: Candidate, Manali assembly, nomination
admin October 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र से 6 प्रत्याशी उतरे चुनाव मैदान में
Next Article देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा ने किया नामांकन दाखिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?