By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी जिला के 5 खिलाड़ी एशियन और वर्ल्ड कप में दिखाएंगे अपना जौहर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी जिला के 5 खिलाड़ी एशियन और वर्ल्ड कप में दिखाएंगे अपना जौहर
himachalSports

मंडी जिला के 5 खिलाड़ी एशियन और वर्ल्ड कप में दिखाएंगे अपना जौहर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/02 at 11:04 AM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-मंडी जिला के पांच खिलाड़ी किक बॉक्सिंग की नेशनल चैंपियनशिप में अपना परचम लहराने के बाद अब एशियन और वर्ल्ड कप के लिए आयोजित होने वाले सिलेक्शन कैंप में पसीना बहाते हुए नजर आएंगे।इन खिलाड़ियों का चयन किक बॉक्सिंग की नेशनल चैंपियनशिप में मेडल जीतने के आधार पर हुआ है।यह चैंपियनशिप 24 से 28 जुलाई तक गोवा के मापुसा में आयोजित की गई थी जिसमें पूरे प्रदेश के 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

किक बॉक्सिंग के नेशनल कैंप के लिए पांच मेडलिस्टों का हुआ है चयन

प्रदेश के 18 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप से मेडल जीतकर लौटे हैं जिनमें पांच खिलाड़ी मंडी जिला के रहने वाले हैं। इनमें सरकाघाट निवासी विपिन कुमार ने सिल्वर,मोहित कुमार ने ब्रांज, तुंगल निवासी अजय ठाकुर ने ब्रांज,सुंदरनगर निवासी विक्रांत जग्गा ने ब्रांज और भौर निवासी दिपांशु त्यागी ने ब्रांज मेडल जीता है। इसके अलावा वेटर्न कैटेगरी में भौर निवासी कृष्ण लाल ने भी सिल्वर मेडल जीता है। मेडल जीतकर आए सभी खिलाड़ियों का चयन नेशनल कैंप के लिए हुआ है जो अगस्त महीने में पश्चिम बंगाल में आयोजित किया जाएगा। यहां पर परफॉर्मेंस के आधार खिलाड़ियों का चयन एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप के लिए होगा। ब्रांज मेडल जीतकर आए तुंगल निवासी अजय ठाकुर ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने गुरूजनों और एसोसिएशन को दिया। उन्होंने बताया कि वे सिलेक्शन कैंप में जमकर पसीना बहाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं क्योंकि उनका लक्ष्य इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करके गोल्ड मेडल जीतने का है।

वॉको किक बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव डा. संजय यादव ने सभी मेडल विजेता और चयनित खिलाड़ियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने इस बात को लेकर मलाल भी जताया कि राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता पा चुके किक बॉक्सिंग खेल को अभी भी हिमाचल प्रदेश में पूर्ण रूप से मान्यता नहीं मिल पाई है जिससे खिलाड़ियों का मनोबल गिर रहा है। इन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि सरकार जल्द से जल्द राज्य में इस खेल को पूर्ण रूप से मान्यता प्रदान करे ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।

TAGGED: Mandi Kick boxing national championship
Chandrika August 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article द्रंग के राजबन में बादल फटने की घटना के बाद 7 लोग अभी भी लापता, 3 की मौ*त
Next Article आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में जुटे बीजेपी नेता और कार्यकर्ता-डाॅ राजीव बिन्दल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?