By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में जुटे बीजेपी नेता और कार्यकर्ता-डाॅ राजीव बिन्दल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में जुटे बीजेपी नेता और कार्यकर्ता-डाॅ राजीव बिन्दल
himachalNews

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में जुटे बीजेपी नेता और कार्यकर्ता-डाॅ राजीव बिन्दल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/02 at 3:28 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी(TSN)-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गत दो दिनों में बादल फटने के कारण आई आपदा की घटनाएं अत्यंत दुखदाई है।उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश के सभी भाजपा नेता अपने-अपने स्थानों पर राहत कार्यों में बढ़चढ़कर सहयोग करेंगे। उन्होनें कहा कि मैं स्वयं एक बड़ी टीम के साथ रामपुर होते हुए आज दोपहर तक समेज गांव और आनी विधानसभा क्षेत्र के शेष प्रभावित स्थानो पर भी जाऊंगा ताकि मौके के हालातों पर किस प्रकार सहयोग किया जा सकता है इसकी योजना बनाई जाए। इस टीम में प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलवीर वर्मा, आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार, करसोग से विधायक दीपराज, कौली नेगी, अजय श्याम इत्यादि साथ रहेंगे। डाॅ बिन्दल ने बताया कि मण्डी के कार्यकर्ता पद्धर में सहयोग करेंगे और कुल्लू जिला के कार्यकर्ता मनिकर्ण घाटी में सहयोग करेंगे।

डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि कल प्रातः 8 बजे से ही भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में लग गए थे।मण्डी जिला के पद्धर इलाके के राजपुरा गांव में बादल फटने के कारण आवागमन बाधित हो गया।भाजपा के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर तुरंत ही पैदल चलकर अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लगातार वहीं पर रहते हुए राहत कार्यों में लगे रहे। यहां पर अभी तक 2 श*व बरामद हो चुके हैं, शेष 8 लोगों के लिए राहत कार्य जारी है।

वहीं पूर्व मंत्री गोविन्द ठाकुर अपनी टीम के साथ मनाली से लेकर कुल्लू,भूंतर,मनिकर्ण और मलाणा तक पहुंचे। उनके साथ बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी भी मौजूद रहे। राहत और बचाव कार्यों में प्रशासन के साथ वार्ता करते हुए मलाणा के विद्युत प्रोजेक्ट में फंसे हुए 4 कर्मियों से सम्पर्क साधा और उनके बारे में प्रशासन,प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार सभी को सूचित किया और मलाणा में लोगों से मिले।अभी भी सब लोग क्षेत्र में ही मौजूद हैं।आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार सबसे पहले व्यक्ति हैं जो बागीपुल के घटना स्थल पर पहुंचे ,जहां बादल फटने से आई आपदा से 8 घर पूरी तरह समाप्त हो गए और 7 लोग लापता हैं।इसके बाद लोकेन्द्र कुमार और उनकी टीम केदस गांव पहुंचे जहां 5 घर बह गए और उसके बाद समेज गांव पहुंचे जहां 36 लोग लापता हैं। भाजपा नेता कौल नेगी अपनी टीम के साथ समेज गांव पहुंचने वाले पहले नेता रहे जहां सर्वाधित जान माल का नुकसान हुआ। जहां 36 लोग लापता है और राहत व बचाव कार्य जारी है।

TAGGED: Shimla BJP state president
Chandrika August 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी जिला के 5 खिलाड़ी एशियन और वर्ल्ड कप में दिखाएंगे अपना जौहर
Next Article कुल्लू से मनाली सड़क मार्ग को पहुंचा नुकसान… रायसन से वाया लेफ्ट बैंक से भेजे जा रहे सभी वाहन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?