बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- जिला बिलासपुर पुलिस ने दो माह में नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने 50 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे डाला है। वहीं, 27 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं।
पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के तहत तीन मुख्य सरगना को पुलिस ने दबोचा है। डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से नशा माफिया के खिलाफ अभियान चलाया गया है। साथ ही आगामी भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस साल के दो माह में ही नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नशा तस्कर के बारे में जानकारी मिलती है तो वह व्यक्ति इसकी जानकारी पुलिस को दें। ताकि कार्रवाई की जा सके।
