संजीव महाजन,नूरपुर: हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्यान मंच जोन नूरपुर की बैठक का आयोजन सोमवार को जसूर में हुआ। यह बैठकजिला उपाध्यक्ष जोगिंदर पठानिया की अध्यक्षता में हुई । बैठक में प्रदेश सरकार 1.1.2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मियों को नए पे स्केल और चिकित्सा भत्ता समेत अन्य मांगों को शीघ्र हल करते हुए उनका भुगतान करने की मांग सरकार से की गई। साथ ही सरकार को चेताया गया कि अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो मंच आगामी रणनीति पर विचार करने के लिए बाध्य हो जाएगा।
मंच के महासचिव श्याम सिंह ने बैठक के बाद
बताया कि उक्त कर्मियों को मिलने वाली पेंशन का तुरंत स्थाई समाधान किया जाए। श्याम सिंह ने बताया कि इन मांगों के साथ साथ पेंशनरों का बकाया और 65,70,और 75 साल के पेंशनरों को 5,10 और 15 फीसदी बढ़ोत्तरी की भी मांग लंबित हैं। सरकार इन सभी मांगों को शीघ्र हल करे ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपना जीवन यापन उचित ढंग से कर सकें।
श्याम सिंह ने कहा कि 13 फ़रवरी को ऊना में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में निगम प्रबंधन के मुख्य कार्यालय को चेतावनी जारी की जाएगी यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो कल्याण मंच आगामी रणनीति पर विचार करने को मजबूर हो जाएगा।
