संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए अभियान अपने अभियान में लगातार सफलता मिल रही हैं। पुलिस आए दिन यहां नशा तस्करों से नशे की खेप बरामद कर रही हैं और नशा तस्करों पर नकेल कसने का काम बखूबी किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में पुलिस थाना ज्वाली के तहत गांव चलवाडा में गुप्त सूचना के आधार पर न+शा तस्क+रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है जिसमें विशाल, पुत्र चंदन कुमार, निवासी गांव व डाकघर चलवाडा तहसील ज्वाली के कब्जे से 77.75 ग्राम हेरो+इन/चि+ट्ठा ,प्रोप्रानोलोल एचसीएल टेबलेट 520 व एल्प्राजोलम टेबलेट 110 ओर 11690 रुपए नगद बरामद किए।
पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की व्यक्ति को गिर+फ्तार करके उसके खिलाफ अभियोग अधीन धारा 21,22,27-61-85 एनडीपीएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया है । न+शे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और न+शा तस्क+रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
