अरविंदर सिंह,हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे जैसे ही नादौन पुल पर पहुंचे वहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों का हुजूम उनके स्वागत के लिए खड़ा था। भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। बारिश भी उनके जोश को रोक नहीं पा रही थी। मुख्यमंत्री लंबे समय के बाद हमीरपुर जिला के दौरे पर आ रहे है और उनका पहले दिन का कार्यक्रम अपने विधानसभा क्षेत्र में ही था।
5 दिनों के इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे । मुख्यमंत्री यहां खोले जाने वाले दफ्तरों का भी विधिवत रूप से ऐलान करके जिले के लोगों को तोहफा देंगे। हालांकि बारिश कब कहां किस कार्यक्रम में खलल डालेगी यह तो अगले एक-दो दिनों में ही पता चलेगा लेकिन उनके हमीरपुर पहुंचते ही पहले ही दिन भारी बारिश ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री के खूब नारे लगाकर उनका स्वागत किया, हालांकि पिछले काफी देर से कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े थे लेकिन बारिश ने भी अपना खूब रंग दिखाया बावजूद इसके भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
