सचिन शर्मा, लाहौल स्पीति: विधायक रवि ठाकुर ने अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को तुपचलिंग गोंपा में तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा का 88वां जन्म दिवस मनाया।इस दौरान पूजा अर्चना करने के साथ ही उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कि कामना की गई।
अपने प्रवास के दौरान विधायक रवि ठाकुर ने ग्राम पंचायत यूरथाथ के गुमरंग गांव में पेयजल योजना पुनः निमार्ण की आधार शिला रखी। उन्होंने बताया कि इस के निमार्ण के लिए लगभग 58 लाख रूपये व्यय किए जाऐगें। यह पेयजल योजना एक वर्ष में तैयार कर लोगों को समर्पित की जाएगी। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि इस योजना के तहत तीन गावं गुमरंग, सकिलिंग, ग्यूपक के 112 लोग लाभांवित होंगें। उन्होने बताया कि पेयजल योजना की कुल लंबाई लगभग 6 किलोमीटर होगी।
इस अवसर पर विधायक ने ग्राम पंचायत यूरनाथ के लोगों की जन समस्याऐं भी सुनी ओर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागध्याक्षों को शीध्र निपटाने के आदेश दिए।
