By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजीव भवन में एनएसयूआई का 56वां स्थापना दिवस, रक्तदान शिविर के साथ युवाओं को विचारधारा से जोड़ा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजीव भवन में एनएसयूआई का 56वां स्थापना दिवस, रक्तदान शिविर के साथ युवाओं को विचारधारा से जोड़ा
himachalNews

राजीव भवन में एनएसयूआई का 56वां स्थापना दिवस, रक्तदान शिविर के साथ युवाओं को विचारधारा से जोड़ा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/04/10 at 10:29 PM
Share
शिमला , संजू -:शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आज एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) का 56वां स्थापना दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और शपथ ग्रहण समारोह से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया और मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने अपने संबोधन में एनएसयूआई की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि यह संगठन युवाओं को राजनीति में सकारात्मक दिशा देने का मजबूत मंच है।विधायक हरीश जनारथा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एनएसयूआई की स्थापना का मूल उद्देश्य छात्र जीवन से ही युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सोच थी कि कॉलेज स्तर पर ऐसे संगठनों को विकसित किया जाए, जो भविष्य में देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान कर सकें।उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के कई बड़े नेता एनएसयूआई की पृष्ठभूमि से निकले हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने छात्र राजनीति से ही अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इससे स्पष्ट होता है कि एनएसयूआई न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत है, बल्कि नेतृत्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और युवाओं से आह्वान किया गया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
TAGGED: Shimla NSUI foundation day
Chandrika April 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धूमल के 82वें जन्मदिन पर भाजपा के सेवा कार्यक्रम, सफाई कर्मचारियों का सम्मान
Next Article राम मंदिर हॉल निकाह विवाद : हिंदू संगठनों के चेतावनी मंदिरों के सांस्कृतिक अतिक्रमण के ख़िलाफ़ करेंगे मुंडन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?