By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी बस अड्डा से फगवाड़ा हत्याकांड के 6 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को सौंपे गए
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > मंडी बस अड्डा से फगवाड़ा हत्याकांड के 6 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को सौंपे गए
crimehimachal

मंडी बस अड्डा से फगवाड़ा हत्याकांड के 6 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को सौंपे गए

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/05/16 at 2:46 PM
Share

Mandi, dharamveer (TSN)-मंडी (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फगवाड़ा (पंजाब) में हुए सूडानी छात्र की हत्या मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों को मंडी बस अड्डे से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के अलर्ट के बाद संभव हो पाई।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • अजीत राजपूत (उत्तर प्रदेश)
  • मोहम्मद शोएब (जम्मू-कश्मीर)
  • कुंवर अमर प्रताप (उत्तर प्रदेश)
  • अभय पाल (चंपारण, बिहार)
  • आदित्य गर्ग (उन्नाव, उत्तर प्रदेश)
  • विकास कुमार (भोजपुर, बिहार)

इन पर आरोप है कि वे फगवाड़ा के गांव महेडू में सूडानी छात्र मोहम्मद बड़ा वाला युसूफ अहमद की हत्या में शामिल थे। यह वारदात बीते वीरवार तड़के हुई थी, जब कथित रूप से कुछ युवकों ने छात्राओं से छेड़छाड़ और मोबाइल नंबर मांगने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने सूडानी छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया।

घायल छात्र युसूफ अहमद को रामा मंडी के जोहल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक अन्य सूडानी छात्र अहमद मोहम्मद नूर भी हमले में घायल हुआ, जिसका इलाज चल रहा है। उसी ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी थी।

घटना के बाद सभी आरोपी हिमाचल की ओर फरार हो गए थे। पंजाब पुलिस द्वारा भेजे गए इनपुट के आधार पर मंडी पुलिस ने बस अड्डों पर सख्त निगरानी शुरू की और मंडी बस अड्डे पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने पुष्टि की है कि सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।

TAGGED: Mandi 6 accused of Phagwara murder case arrested
Chandrika May 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन बार एसोसिएशन ने सांसद से की शिष्टाचार भेंट.. उठाए अधिवक्ताओं के मुद्दे
Next Article बिलासपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?