Solan, 16 May — जिला सोलन बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज सांसद सुरेश कश्यप से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ताओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा।
सांसद सुरेश कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही सोलन के न्यायिक परिसर का दौरा करेंगे ताकि अधिवक्ताओं द्वारा उठाई गई समस्याओं की मौके पर समीक्षा की जा सके और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
