By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राष्ट्रपति पदक और पुलिस, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा और जीवन रक्षा पदक से 76 विजेता अलंकृत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राष्ट्रपति पदक और पुलिस, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा और जीवन रक्षा पदक से 76 विजेता अलंकृत
himachalNews

राष्ट्रपति पदक और पुलिस, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा और जीवन रक्षा पदक से 76 विजेता अलंकृत

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/02/14 at 8:54 PM
Share

शिमला,14 फरवरी(TSN)-राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां राजभवन में‘अलंकरण समारोह’ में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए ”पुलिस, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा तथा जीवन रक्षा पदक से 76 विजेताओं को अलंकृत किया है।पुरस्कार पाने वालों में कमांडेंट जनरल होम गार्ड और सिविल डिफेंस सतवंत अटवाल त्रिवेदी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अतिरिक्त निदेशक सीबीआई नई दिल्ली में श्री एन. वेणुगोपाल को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक,भी शामिल हैं।वर्ष 2020 के बाद पांच साल बाद यह अलंकरण समारोह आयोजित किया जा रहा है।

जवानों की कर्तव्यनिष्ठा,साहस और सेवा-भावना को समर्पित हैं ये पुरस्कारः राज्यपाल

इस अवसर पर राज्यपाल ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी कर्तव्यनिष्ठा,साहस और सेवा-भावना को दिया गया है,जिससे उन्होने समाज की रक्षा की है।उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इनमें से कई सम्मान पाने वालों ने नशे के खिलाफ मजबूती से काम किया है।उन्होंने कहा कि उनका यह सहयोग इस बुराई को खत्म करने में अन्यों में भी जोश भरेगा।उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में पुलिस और गृह रक्षा बलों की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद आप जिस प्रकार कानून-व्यवस्था बनाए रखते हैं वह अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन,आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, यातायात नियंत्रण और समाज में शांति बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग, डिजिटल निगरानी,आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की आपूर्ति जैसे कदमों से पुलिस और गृह रक्षा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है।इसके अलावा,आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है,ताकि किसी भी संकट की घड़ी में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।इस अवसर परपदमश्री विद्यानंद सरैक तथा नेक राम भी उपस्थित थे।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह,नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान,मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना,अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह ओंकार शर्मा,पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा,सचिव चन्द्र प्रकाश वर्मा,पुलिस,गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा तथा जीवन रक्षा विभाग के उच्च अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

TAGGED: Shimla governor shiv pratap shukl
Chandrika February 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विक्रमादित्य सिंह बोले..केंद्र की मदद को लगातार रोकने का काम कर रहे नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता
Next Article वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी पर बोले अनुराग ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?