By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized >
Uncategorized

78 जवानों ने 5 घंटों में फिर से चमका दिया बाबा बालक नाथ मंदिर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/16 at 5:46 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – पंडोह में बीते रविवार और सोमवार को आई बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान के चलते प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर भी कीचड़ और मलबे में दब गया था। हालांकि मंदिर परिसर में मूर्ति वाले स्थान को बुढ़ी भैरवा मंदिर कमेटी, बजरंग दल, बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों ने साफ कर दिया था, लेकिन मंदिर परिसर के पास भारी मात्रा में पड़े मलबे को हटा पाना संभव नहीं था। जब यह बात थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर को पता चली तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से अपनी बटालियन से 78 जवानों को इस कार्य में श्रमदान करने के लिए भेज दिया।

थर्ड बटालियन पंडोह के जवानों ने बाढ़ प्रभावित मंदिर में किया श्रमदान

श्रमदान करने वालों में पुरूष और महिला कर्मचारियों के अलावा डीएसपी और एएसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल रहे। इन सभी ने 5 घंटों में ही पूरे मंदिर परिसर के सारे मलबे को हटाकर इसे पहले की तरह साफ-सुथरा बना दिया। बीबीएमबी की फायर सर्विस के पानी से मंदिर को पूरी तरह से साफ किया गया। पंडोह दौरे पर आए डीजीपी संजय कुंडू ने भी इसके लिए जवानों की जमकर पीठ थपथपाई और प्रभावितों की इसी तरह से मदद करने को कहा।थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके बहुत से जवान आपदा की स्थिति में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जैसे ही कुछ जवान वापिस बटालियन लौटे तो उन्हें इस श्रमदान के लिए भेजा गया था। भविष्य में यदि किसी को भी बटालियन की सेवाओं की जरूरत होगी तो उसकी हर संभव मदद की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस पुनीत कार्य के लिए थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर और उनकी पूरी टीम का आभार जताया है। स्थानीय निवासी राधा कृष्ण वर्मा, कृष्ण सैनी और तरूण धवन ने बताया कि मंदिर परिसर की सफाई में थर्ड बटालियन पंडोह, बुढ़ी भैरवा मंदिर कमेटी, बजरंग दल, बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी, बीबीएमबी फायर सर्विस और स्थानीय लोगों का योगदान रहा है।

TAGGED: Mandi baba balak nath temple
Chandrika July 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शिमला में जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में विवाद! भाजपा नेताओं ने डीसी शिमला के सामने की नारेबाज़ी किया घेराव

Ago

कुटलैहड़ में भाजपा की जीत का दावा, धर्मेंद्र राणा बोले- संगठन पूरी मजबूती से मैदान में

Ago

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?