नाहन/देवेंद्र कुमार: सिरमौर जिला में लंपी लंपी संक्रमण से अभी तक करीब 800 पशुओं की मौत हो चुकी है। वहीं हजारों की संख्या में पशु संक्रमित है बढ़ता संक्रमण चिंता का विषय बन रहा है। नाहन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए सिरमौर जिला में कई टीमों का गठन किया गया है, जो सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचती है।
उन्होंने कहा कि लंपी संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। पहले जहां प्रतिदिन 500 मामले सामने आते थे , इनकी सँख्या घटकर 300 रह गई है। डीसी ने कहा कि इस समय सिरमौर जिला में मौजूदा समय में 5 हजार के करीब लंपी संक्रमण के एक्टिव मामले हैं। जबकि 7 हजार पशु इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं । उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों से भी इस मामले में सहयोग की अपील की गई है।
