मंडी/सीमा शर्मा: हिमाचल प्रदेश मंत्री मंडल की बैठक में एनटीटी पॉलिसी को मंजूरी मिलने से प्रदेश एनटीटी संघ गदगद है। आज प्रदेश एनटीटी संघ ने मंडी में जश्न रैली निकालकर खुशी का इजहार किया। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता मजदूर संघ के महामत्रीं वीर भारद्वाज ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार जताया और कहा कि जल्द ही प्रदेश की 5000 एनटीटी महिलाएं शिमला में मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने जाएंगे। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को हुई थी।
बैठक में सरकार ने एनटीटी पॉलिसी को मंजूरी दी। जिसमें प्रत्येक शिक्षक को मासिक नौ हजार रुपए मानदेय प्राप्त होगा। इस नीति के मुताबिक, एक साल के डिप्लोमा धारक को ब्रिज कोर्स करना होगा। वही एनटीटी पॉलिसी को मंजूरी मिलने पर एन टी टी संघ प्रदेश अधयक्षा बंदना गौतम व भारतीय जनता मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश के महामत्रीं वीर भारद्वाज की अगुवाई में मंडी में एक जश्न रैली निकाली गई। इस रैली में जिला मंडी, बिलासपुर, कुल्लू की अनेको एन टी टी महिलाएं ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता मजदूर संघ के महामत्रीं वीर भारद्वाज ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर का आभार जताया और कहा कि जल्द ही प्रदेश की 5000 एनटीटी महिलाएं शिमला में मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने जाएंगे और सराजी, मंडयाली नाटी वंहा डालेगें।
