By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 9 असंतुष्ट नेता बोले…प्रतिभा सिंह के बयान ने हमारे स्टैंड पर लगाई मोहर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 9 असंतुष्ट नेता बोले…प्रतिभा सिंह के बयान ने हमारे स्टैंड पर लगाई मोहर
himachalpolitical

9 असंतुष्ट नेता बोले…प्रतिभा सिंह के बयान ने हमारे स्टैंड पर लगाई मोहर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/21 at 12:06 PM
Share

शिमला:चन्द्रिका (TSN)-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के चुनाव नहीं लड़ने के बयान पर विपक्ष और 9 असंतुष्ट नेता प्रदेश सरकार पर तंज कर रहे हैं.वहीं इन 6 असंतुष्ट नेताओं और तीन निर्दलीय विधायकों ने आज संयुक्त बयान जारी करके कहा है कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखी की बात कहकर चुनाव मैदान में उतरने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि उनके बयान से यह साबित हो जाता है कि प्रदेश में कांग्रेस बिखराव के कगार पर है। इन नेताओं ने कहा कि प्रतिभा सिंह ने यह सच्चाई बयां कर दी है कि संगठन में नाराजगी है और पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय नहीं है।

इन नेताओं राजेंद्र राणा , सुधीर शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो चैतन्य शर्मा, होशियार सिंह ,आशीष शर्मा और के. एल. ठाकुर ने दिल्ली से संयुक्त बयान जारी करके कहा है कि 40 विधायकों और तीन निर्दलीयों के समर्थन से प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार का गठन हुआ था लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के तानाशाही रवैये और मित्रों को तरजीह देकर चुने हुए विधायकों को जलील करने की उनकी नीति ने ही वर्तमान हालात पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्य प्रणाली से प्रदेश में कांग्रेस अब ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है और रसातल की तरफ जा रही है। कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हताशा और निराशा की स्थिति में हैं और स्थिति यह हो गई है कि जनता और कार्यकर्ताओं का मिजाज भांप कर कद्दावर नेता चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं ।

कांग्रेस के बड़े नेता चुनावी मैदान से भाग रहे

इन नेताओं ने तंज करते हुए कहा कि मित्रों को रेवड़ियां बांटकर और प्रदेश का स्वाभिमान दांव पर लगाकर व्यवस्था परिवर्तन नहीं किया जा सकता। इन नेताओं ने कहा कि जिस तरह देश में कांग्रेस पार्टी आज हांफ रही है और देश में भी कांग्रेस के बड़े नेता चुनावी मैदान से भाग रहे हैं, उसी तरह सुक्खू सरकार भी वेंटीलेटर पर है।

TAGGED: Shimla 9 disgruntled leaders
Chandrika March 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्य स्तरीय नलवाडी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा सुरीला समां
Next Article 15 मई से पहले रिजल्ट की तैयारी में शिक्षा बोर्ड… पेपर चेकिंग सेंटर्स में किया गया है इजाफा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?