कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-जिला कुल्लू में वीरवार को होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया।वीरवार सुबह से ही यहां पर विभिन्न टोलियां रंग उड़ाती हुई नजर आई और घर-घर जाकर बड़े,बुजुर्गों के साथ होली खेल कर उनका आशीर्वाद भी लिया गया।जिला कुल्लू में दो दिन पहले ही होली का त्योहार शुरू हो जाता है।ऐसे में जिला कुल्लू में बुधवार को छोटी होली तो वीरवार को बड़ी होली का आयोजन किया गया।इसके अलावा भुंतर,शमशी,मोहल, गांधीनगर में भी युवा अलग-अलग टोलियों में होली खेलते हुए नजर आए।इसके अलावा लोअर ढालपुर,सरवरी,अखाड़ा बाजार,सुल्तानपुर में भी ढोल नगाड़ों की थाप पर टोलियां झूलती रही और होली के गीत गाते रहे।सभी लोग अपने आस-पड़ोस तथा रिश्तेदारों के घर होली खेलने पहुंचे और होली की भी बधाई दी गई।
नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने सभी लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का त्योहार जिला कुल्लू में धूमधाम से मनाया जाता है और आज भी यहां पर बैरागी समुदाय के द्वारा जो सैकड़ों साल पुरानी परंपरा है।उसका निर्वाह किया जा रहा है।ऐसे में होली का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है और इससे लोगों में आपसी सद्भावना भी बढ़ती है।लोअर ढालपुर,सरवरी सहित लोग घर-घर में जाकर होली के गीत गाते हैं और अपने-अपने देवी देवताओं का आशीर्वाद भी ग्रहण करते हैं।
वही कुल्लू में होली खेलने आए 92 साल के बुजुर्ग भवानी चंद भारद्वाज का कहना है कि वह पिछले 50 सालों से लगातार होली खेलने के लिए ढालपुर आते हैं और रंगों के त्यौहार के बीच खुशियां मनाते हैं।बुजुर्ग ने बताया कि आज की होली में थोड़ा बदलाव जरूर हुआ है।लेकिन लोग अभी भी अपने भाईचारे की संस्कृति को अपनाए हुए हैं। ऐसे में होली के त्योहार के माध्यम से सभी लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं और भाईचारे की भी मिसाल पैदा करते हैं।
