अरविंदर सिंह, हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह का मेहरे पहुंचने पर स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ओर जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र जार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया । प्रदेश अध्यक्षा अपने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बंगाणा जाते हुए कुछ समय के लिए मेहरे रेस्ट हाउस में रुकी थी।
उन्होंने अपने स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक इंद्र दत्त लखनपाल को विजय बनाने की बात दोहराई । उनके अनुसार जिला में कांग्रेसी एक मजबूत स्थिति में है और वह अपेक्षा करते हैं कि अगले चुनावों में पांचो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हो। वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से दुखी प्रदेश की जनता इस बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का फैसला कर चुकी है ।
प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आवाह्न किया। इस स्वागत समारोह में जिन विशेष अन्य सदस्यों ने भाग लिया उनमें ब्लॉक कांग्रेस बड़सर के अध्यक्ष केवल धीमान, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, जिला कांग्रेस पदाधिकारी क्रमशः मनजीत ठाकुर ,मनोज शर्मा, डॉ. रतन डोगरा ,देवीदास ,पंकज मिन्हास, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, विपन ढटवालिया, देवेंद्र राणा, सुरजीत सिंह व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
